फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: मैक्सिको के बार में फायरिंग, 10 लोगों की मौत, गोलीबारी की असल वजह पता नहीं

Fri, 23 Sep 2022 02:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मैक्सिको सिटी।

सार

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको के एक बार में एक शख्स ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इलाकों को घेर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल हमला क्यों किया गया, ये कैसा हमला था इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि यह एक गैंगवार था। बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना मई में हुई थी। इसमें एक होटल में हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें