पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख चिकित्सक की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 45 वर्षीय कांस्टेबल फरहाद के रूप में हुई है।
सिख डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी
कांस्टेबल फरहाद पेशावर जिले के ढेरी बागबानन में हर्बल चिकित्सक बाबा सुरजीत सिंह की सुरक्षा ड्यूटी पर था। पुलिस ने बताया कि फरहाद दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा था तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मामले जांच शुरू कर दी है।