फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पेशावर में सिख डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना

Tue, 23 Apr 2024 11:09 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर शहर में बंदूकधारियों ने सिख डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी  की पहचान 45 वर्षीय कांस्टेबल फरहाद के रूप में हुई है

विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख चिकित्सक की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी  की पहचान 45 वर्षीय कांस्टेबल फरहाद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सिख डॉक्टर की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी
कांस्टेबल फरहाद पेशावर जिले के ढेरी बागबानन में हर्बल चिकित्सक बाबा सुरजीत सिंह की सुरक्षा ड्यूटी पर था। पुलिस ने बताया कि फरहाद दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा था तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मामले जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें