नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने शनिवार रात मस्जिद से एक इमाम सहित 12 लोगों की हत्या कर दी। वहीं कुछ अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। यह घटना राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना में हुई। बताया जा रहा है कि बंदूकधारी मोटरबाइक पर मैगामजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कई नमाजी बच निकलने में सफल रहे। सशस्त्र गिरोह को डाकुओं के रूप में जाना जाता है। यह फिरौती के लिए लोगों का अपहरण करते हैं।