अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर इस समय संयुक्त अरब अमीरात में हैं और यहां उनका ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब खोलने का कार्यक्रम है। इसके लिए उन्हें उद्घाटन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इरिक और डोनाल्ड जूनियर ने अरबपति हुसैन साजवानी के व्यापारिक भागीदारों साथ शनिवार दोपहर को लंच में हिस्सा लिया। साजवानी डीएएमएसी प्रोपर्टीज चलाते हैं, जिसका गोल्फ कोर्स में ट्रंप के साथ साझेदारी है।
ट्रंप के बेटों और साजवानी के व्यापारिक भागीदारों के साथ लंच की तस्वीर रियल स्टेट के एक ब्रोकर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। ट्रंप के दोनों बेटे इस समय ट्रंप संगठन चलाते हैं।