दुबई विश्व भर में अपने मॉर्डर्न आर्किटेक्चर, लग्जरी होटल्स, मेहमान नवाजी, परंपरागत मार्केट प्लेस, फैशन वियर्स और टूरिस्ट प्लेस के लिए प्रसिद्ध है। विश्व भर से युवा अपने लिए दुबई में जॉब की तलाश करते हैं क्योंकि दुबई में रहना और नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि किन 5 नौकरियों को दुबई में बेहतरीन माना जाता है।
5- मार्केटिंग डायरेक्टर :- जैसे - जैसे टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है दुबई में लगभग सभी क्षेत्र डिजिटली मार्केटिंग करने लगे हैं। इस कारण वहां डिजिटल मार्केटिंग डायरेक्टर्स की जॉब टॉप 10 जॉब्स में शामिल है। अगर आप अनस्किल्ड हैं तो सफलता डॉट कॉम के Master Digital Marketing कोर्स के जरिए दुबई जैसी जगह में मार्केटिंग डायरेक्टर पद पर जॉब हासिल कर सकते हैं।
3- कॉलेज प्रोफेसर :- दुबई में कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की संख्या अच्छी खासी है। यहां स्थानीय के साथ साथ विदेशी विद्यार्थी भी पढ़ने आते हैं। इसलिए यहां कॉलेज प्रोफेसर की बहुत सारी जॉब्स हैं। अगर आप दुबई में किसी कॉलेज को ज्वाइन कर प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपको संबंधित विषय में पीएचडी होना जरूरी है।
2- ऑर्थोडोंटिस्ट :- दुबई में चिकित्सीय पेशे में एक बड़ा वर्ग निजी प्रैक्टिस करता है। जिसमें डेंटल सर्विसेस के क्लीनिक बहुत डिमांड में हैं। अगर आपने बीडीएस जैसा कोर्स कर रखा है तो दुबई आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। सिर्फ आपको अंग्रेजी बोलना आता हो आप यहां अपना शानदार क्लीनिक सेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको दुबई में लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।