फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जेल जहां कैद हैं 11 सऊदी राजकुमार

Fri, 24 Nov 2017 11:55 AM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
रिट्ज कार्टन होटल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सऊदी अरब के राज परिवार में बीते दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद शाही परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। ये कार्रवाई भ्रष्टाचार रोधी कमेटी के कहने पर हुई।
विज्ञापन


बेशुमार अधिकार रखने वाली इस कमेटी का गठन सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने शनिवार यानी 4 नवंबर को ही किया और इसका चेयरमैन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को बनाया गया।

बीते चार नवंबर के बाद से अब तक हिरासत में लिए गए सदस्यों को एक ऐसी 'जेल' में रखा गया है जिसे सोने के पिंजड़े की संज्ञा दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः मलेशिया की जगह युवती को भेजा सऊदी अरब, शेख वहां करवाता था ऐसा काम

कैसी जेल में कैद हैं सऊदी राजकुमार?
ये जेल दरअसल कोई जेल नहीं बल्कि सऊदी अरब के सबसे शाही होटलों में से एक रिट्ज कार्टन होटल है।

बीते 4 नवंबर से इस होटल को एक सोने के पिंजड़े में बदल दिया गया है। इस होटल के अंदर सऊदी अरब के 200 खास लोग मौजूद हैं। इनमें से कथित रूप से 11 राजकुमार और शाह सलमान के दो भतीजे शामिल हैं। इन पर ताकत का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में शाही इंतजाम?

रिट्ज कार्टन होटल - फोटो : File Photo
अगर इस जगह की तुलना हिरासत में रखने वाली जगहों से की जाए तो ये जगह तुलना से परे है क्योंकि यहां पर रेंस्त्रां से लेकर जिम और स्विमिंग पूल सब कुछ है। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि जब कुछ लोगों को 4 नवंबर की मध्यरात्रि में यहां लाया गया था तो वे नाराज थे जोकि समझ में आने वाली बात है।

"कुछ लोगों ने सोचा कि ये सिर्फ दिखाने के लिए है और ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्हें यहां रखने के लिए लाया गया है तो वे आगबबूला हो गए। एक अधिकारी के शब्दों में - किसी को भी ये बताया जाए कि वो चोर है तो उसे गुस्सा आएगा।

कल्पना करिए कि आप एक वीआईपी हैं और अब आपको अपने खिलाफ अहम सबूतों का पता चल रहा है। मुझे बताया गया है कि यहां पर 95 फीसदी लोग एक मोटी रकम देकर यहां से आजाद होना चाहते हैं।

इस पूरे मामले को कई हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, सऊदी अरब में इस कदम की सराहना की गई।

कई सऊदी नागरिकों ने शाही परिवार में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कदम का समर्थन किया है। हालांकि, इसके अपने खतरे हैं क्योंकि महत्वाकांक्षी क्राउन प्रिंस को दुश्मन और अनिश्चितता का माहौल बनने का खतरा है जिनसे इस शाही परिवार के लिए जरूरी सुधार और स्थिरता को खतरा पैदा हो सकता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें