फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानः यहां क्रिसमस मनाया तो जाओगे जेल

Tue, 22 Dec 2015 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई देश ब्रूनई के धनी सुल्तान हसनल बोल्किया ने घोषणा की है कि कोई भी नागरिक क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए पकड़ा गया तो जेल में डाल दिया जाएगा। ये कैद पांच साल की होगी। देश के गैर-मुस्लिम लोगों को अपने समुदाय में त्यौहार मनाने की इजाजत होगी। हालांकि, वह भी अपने समुदाय से बाहर जाकर इसे नहीं मना सकेंगे।
विज्ञापन


यदि उन्होंने मुस्लिमों को इसमें शामिल किया तो उन्हें भी जेल की सजा हो सकती है। कभी ब्रिटेन का उपनिवेश रहे ब्रूनई में निरंकुश मुस्लिम राजशाही है। बोर्नियो द्वीप पर स्थित इस रूढ़िवादी मुस्लिम देश ने कहा है कि किसी भी मुस्लिम को इस मौके पर बधाई देते हुए पाया गया या उसने संता क्लाज की टोपी पहनी तो जेल की सजा भुगतनी होगी।

देश के संस्कृति मंत्री ने अपने एक बयान में कहा, 'यह इसलिए बाध्यकारी है ताकि क्रिसमस के खुलेआम उत्सव पर नियंत्रण पाया जा सके। क्रिसमस के उत्सव से हमारी इस्लामिक आस्था प्रभावित होती है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां के लोग काफी संपन्न हैं और स्वास्थ्य व शिक्षा का स्तर भी काफी अच्छा है। पेट्रोलियम संपन्न इस देश की कुल चार लाख 20 हजार की आबादी में से 65 फीसदी मुस्लिम हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ईसाईयों की तरह व्यवहार करते हैं मुस्‍लिम

इस महीने की शुरुआत में इमाम के एक समूह ने चेतावनी दी थी कि वैसे किसी उत्सव को नहीं मनाना है, जो गैर इस्लामिक है। इमाम के समूह ने कहा था कि क्रिसमस उत्सव के दौरान मुस्लिम भी ईसाईयों की तरह व्यवहार करते हैं।

उनके मुताबिक युवा क्रॉस ( यीशु का प्रतीक चिन्ह ) गले में धारण करते हैं। इसके अलावा मोमबत्ती जलाते हैं और क्रिसमस ट्री भी बनाते हैं।

यही नहीं उनके धार्मिक गीत भी गाते हैं और साथ में क्रिसमस की बधाई देते हैं। मुस्लिम युवाओं को ईसाई धर्म की प्रशंसा करते हुए भी पाए गया है। ये सारी गतिविधियां इस्लाम के खिलाफ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें