फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में शिया धर्मगुरु समेत 47 को फांसी

Sat, 02 Jan 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब ने प्रमुख शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल निम्र समेत 47 लोगों को फांसी दे दी गई है। सऊदी अरब सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सऊदी की सरकारी रिपोर्टों में कहा गया है कि धर्मगुरु शेख निम्र उन 47 लोगों में से थे जिन पर जिन पर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था।

शेख निम्र ने सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था जो 2011 में देश के पूर्वी प्रांत में हुए थे।

आपको बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फांसी दिए जाने का यहां के मानवाधिकार कार्यकर्ता काफी दिनों से विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

धर्मगुरु की फांसी से लोगों में आक्रोश

दो साल पहले उनकी गिरफ्तारी हुई थी जिन्हें अब गोली मार दी गई है। सरकार के इस फैसले से सऊदी अरब के लोगों में आक्रोश है।

स्‍थानीय अदालत ने अपना फैसला सुनाते पिछले साल सभी आरोपी को फांसी की सजा सुनाई थी।

धर्मगुरु शेख निम्र अल निम्र के भाई ने कहा है कि उन्हें सऊदी राज्य में ‘विदेशी हस्तक्षेप’ की कोशिश, शासकों की ‘आज्ञा का उल्लंघन’ और सुरक्षाबलों पर हमला करने का दोषी पाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें