फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के किंग ने छुट्टियों पर खर्च किये 641 करोड़, 100 मर्सिडीज करवाईं बुक

Tue, 22 Aug 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
king salman
विज्ञापन
सऊदी अरब के किंग ने अपनी सालाना छुट्टियों पर इतने ज्यादा रूपये खर्च कर दिए जितना बड़े बड़े बिजनेस मैन जिंदगी भर कमाने के बारे में सोचते रहते हैं। किंग ने करीब 100 मिलियन डॉलर अपनी सालाना छुट्टियों पर खर्च कर दिये। स्थानीय मीडिया ने बताया किंग के स्वागत के लिए मोरक्को के पीएम एयरपोर्ट पर पहुंचे थे और उन्हें 74 एकड़ के समर पैलेस में ले गए।
विज्ञापन


पढ़ें: सऊदी के हज यात्रियों को मक्का ले जाने वाले विमानों को रोकने से कतर का इनकार

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक किंग हर साल छुट्टियां मनाने जाते हैं। उनके साथ करीब एक हजार लोग मोरक्को गए थे जिनमें उनके मंत्री, अधिकारी और परिवार के सदस्य थे। सभी के लिए मोरक्को के महंगे होटल बुक करवाए गए थे।

मीडिया रिपोर्टस में यह भी कहा गया कि किंग के मोरक्को जाने से वहां के टूरिज्म की कमाई में 1.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रिपोर्टस में यह भी बताया गया कि उन्हें और उनके रिश्तेदारों को घुमाने के लिए 100 मर्सिडीज और रेंज रोवर्स गाड़ियां बुक की गई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कतर के नागरिकों को सऊदी अरब का तोहफा, रियाल में बदल सकेंगे अपनी मुद्रा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें