स्टार वार्स के किरदार के साथ सऊदी के पूर्व राजा
- फोटो : ट्विटर
सऊदी अरब के स्कूल की एक किताब ने सरकार की किरकिरी करवा दी। फोटो फर्जी थी लेकिन उसको असली की तरह छाप दिया गया। फोटो में सऊदी के पूर्व राजा को स्टार वार्स के किरदार के साथ बैठा हुआ दिखाया गया था।
उस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में किंग फैसल को स्टार वार्स के कैरेक्टर जेदी मास्टर योडा के साथ बैठा दिखाया गया था। किंग फैसल सऊदी के तीसरे सम्राट थे।
तस्वीर को लोगों ने किताब में देखा तो यह चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इसपर सवाल खड़े किए। विवाद के बाद किताब को ही स्कूल से हटा लिया गया। वहां के शिक्षा मंत्री ने इसपर अफसोस जताया। मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि आने वाले दिनों में किताब को सही करके दोबारा सिलेब्स में शामिल किया जाएगा।
दरअसल, यह फोटो 26 साल के आर्टिस्ट अबदुल्ला अली शिरी ने बनाई थी। वह आज के समाज में प्रचलित कैरेक्टर्स को इतिहास की पुरानी तस्वीरों के साथ मिलाकर बनाते हैं। यह ही उनकी खासियत है। असल में यह तस्वीर 1945 की थी। जब किंग फैसल यूएन चार्टर पर हस्ताक्षर कर रहे थे।