सऊदी अरब ने शनिवार को रियाद एयरपोर्ट के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल यमन की तरफ से दागी गई थी।
साऊदी स्टेट टीवी ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि सऊदी एयर डिफेंस ने नॉर्थईस्ट में आ रही इस मिसाइल को आसमान में ही मार गिराया।
ये भी पढ़ेंः हवाई हमलों ने यमन में मचाई भारी तबाही, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह!
वहीं यमन में हूती विद्रोहियों के एक न्यूज चैनल ने कहा है कि इस मिसाइल को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाकर दागा गया था।
Saudi Arabia says its forces have intercepted a missile fired toward one of its major international airports on the outskirts of Riyadh: AP
— ANI (@ANI) November 4, 2017
सऊदी की सरकारी न्यूज चैनल अल-अखबरिया ने बताया कि दागी गई मिसाइल छोटे आकार की थी और इस विस्फोट में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।