फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाद के शाही महल पर किया गया मिसाइल हमला नाकाम

Tue, 19 Dec 2017 09:12 PM IST
एजेंसी, जेहाद
विज्ञापन
विज्ञापन
  यमन के शिया विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने वाले सऊदी नीत गठबंधन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिणी रियाद पर हुए एक मिसाइल हमले को नाकाम किया है। यमन विद्रोहियों यानी हूथी ने दावा किया था कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के शाही महल मलिक सलमान पैलेस पर मिसाइल से हमला किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- सऊदी अरब में पहली बार बाइक और ट्रक चलाएंगी महिलाएं
  हूथी प्रवक्ता ने कहा कि एक बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी राजधानी में हमला किया गया। मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने ट्विटर पर बताया कि वोल्कानो एच-2 बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए शाही महल को निशाना बनाया गया है। हालांकि सऊदी प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गठबंधन सेना ने रियाद के दक्षिण में मिसाइल को अवरुद्ध कर दिया।

इस समय किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में रियाद पर यह दूसरा मिसाइल हमला है। इससे पहले हूथी विद्रोहियों ने किंग खालिद एयरपोर्ट पर मिसाइल से नाकाम हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें- सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें