फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरबः भ्रष्टाचार के आरोप में 11 प्रिंस सहित दर्जनों पूर्व मंत्री गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सऊदी अरब की भ्रष्टाचार कमेटी ने 11 राजकुमारों सहित चार मंत्रियों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन 11 राजकुमारों में एक बड़ा अरबपति भी शामिल है। इन सभी पर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कार्रवाई शुरू करवाई है। 
विज्ञापन


सऊदी राष्ट्रीय नेशनल गार्ड को भी किंग सलमान ने हटा दिया है। साथ ही छुट्टी पर चल रहे नैवी चीफ और वित्त मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है। 

ये भी पढ़ेंः सऊदी ने रियाद एयरपोर्ट के पास मार गिराई यमन की बैलिस्टिक मिसाइल

भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के तुरंत बाद ही किंग ने एक अलग से भ्रष्टाचार विरोधी कमेटी के गठन का ऐलान किया। सऊदी के न्यूज चैनल अल अरबिया ने अपनी रिपोर्ट में 11 किंग और दर्जनों को एंटी करप्शन की जांच रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

चैनल का कहना है कि जांच एजेंसी का लक्ष्य सार्वजनिक धन की रक्षा करना, भ्रष्टा लोगों समेत उन अधिकारियों को सजा दिलाना जो अपने पद का लाभ उठाते हैं। 

वहीं इस रोयल आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी को गठित करने के पीछे मकसद उन अधिकारियों पर शिकंजा कसना है जो अपने व्यक्तिगत हितों के लिए जनहित को पीछे रख रहे थे और जनता का पैसा चुरा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें