फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई हमलों के लिए रूस ने किया ईरान का इस्तेमाल

Wed, 17 Aug 2016 03:21 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि सीरिया पर हवाई हमलों के लिए रूसी विमानों ने पश्चिमी ईरान स्थित एयर बेस का इस्तेमाल किया है। एक बयान में रूस ने कहा कि टूपलफ-22 M3 और सुखोई-34 जैसे लड़ाकू विमानों ने ईरान के हमदान एयर बेस से उड़ानें भरीं।
विज्ञापन


इन लड़ाकू विमानों ने अलेप्पो, इदलिब और डेर अल जोर प्रांतो में बम बरसाए। स्थानीय संगठनों का कहना है कि इन हमलों में 27 आम नागरिकों की मौत हो गई।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष में सीरियाई विद्रोहियों के खिलाफ जब से रूस ने मोर्चा संभाला है तब से ये पहला मौका है जब हमलों के लिए रूस ने किसी तीसरे देश का इस्तेमाल किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

ईरान, बशर अल-असद का मुख्य सहयोगी देश

- फोटो : BBC
ईरान, बशर अल-असद का मुख्य सहयोगी देश है और पिछले पांच सालों से उन्हें सैन्य और वित्तीय सहयोग कर रहा है। 2011 से असद को सत्ता से हटाने के लिए स्थानीय संघर्ष शुरू हुआ है।

पिछले सप्ताह ही रूस ने ईरान और इराक से कहा था कि वो उसके लड़ाकू विमानों को अपने-अपने क्षेत्र से उड़ने की अनुमति दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें