फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस का सबसे खतरनाक आतंकी मो. अदनानी मारा गया

Wed, 31 Aug 2016 11:07 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के आतंकी
विज्ञापन
कुख्यात आतंकी संगठन आईएस ने घोषणा की है कि उसका प्रवक्ता और वरिष्ठ रणनीतिकार अबू मोहम्मद अल-अदनानी उत्तरी सीरिया में मारा गया है। संगठन में अबू बकर अल बगदादी के बाद वह सबसे ताकतवर और दुनिया का मोस्ट वांटेड आतंकवादी था। 
विज्ञापन


हाल ही में सीरिया और इराक में मारे जाने वाले आतंकियों के बीच मो. अदनानी की मौत को आईएसआईएस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आतंकी संगठन आईएस की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ ने मंगलवार को पुष्टि की है कि अदनानी की मौत सीरिया क्षेत्र के अलेप्पो में हवाई हमले के दौरान हुई है। 

उधर, अमेरिका की तरफ से पेंटागन के प्रवक्ता पीटन कुक ने कहा कि हम अभी भी हवाई हमलों के  परिणाम की समीक्षा कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईएस के इस रणनीतिकार को ड्रोन हमले में उस वक्त मारे जाने की संभावना है जब वह एक वाहन में यात्रा कर रहा था। 
विज्ञापन


39 वर्षीय मो. अदनानी आईएस का संस्थापक सदस्य भी था। वह आईएस लड़ाकों द्वारा सिर कलम करने व नरसंहार वाले वीडियो दुनिया के सामने लाने के लिए कार्यक्रम चलाता था। इसके अलावा वह सीरिया में आंतरिक लड़ाकों की भर्ती करने, विदेशी ऑपरेशन डिवीजन को चलाने और उसमें लड़ाकों की भर्ती कर उन्हें पेरिस, ब्रुसेल्स व ढाका (बांग्लादेश) में हमले के लिए भेजने के लिए भी जिम्मेदार था।
विज्ञापन

अदनानी को मार गिराने का श्रेय लेने को अमेरिका और रूस के बीच होड़

- फोटो : Reuters
आईएस आतंकी अबू मोहम्मद अल-अदनानी को मार गिराने का श्रेय लेने को अमेरिका और रूस के बीच होड़ मच गई है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। एक ओर पेंटागन ने कहा है कि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीरिया के अलेप्पो प्रांत में अदनानी को निशाना बनाया, लेकिन उसने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की। वहीं, दूसरी ओर रूसी ने दावा किया कि उसने अदनानी को हवाई हमले में मार गिराया है। इस हमले में आईएस के 40 आतंकी भी मारे गए हैं। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के दावे को खारिज किया है।

50 लाख डॉलर का इनामी था अदनानी
अमेरिकी रक्षा सूत्रों के मुताबिक यूरोप, ब्रुसेल्स और ढाका हमलों के लिए जिम्मेदार मो. अदनानी पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया था। उसने मुस्लिमों से यूरोप और पश्चिमी देशों में हमले करने की अपील की थी। वह बगदादी का करीबी था, अमेरिका में भी हमले उसी के निर्देश पर होते थे।

आईएस को सबसे बड़ा झटका 
आईएस के सबसे सक्रिय और ताकतवर नेता मो. अदनानी की मौत को संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। वह 1977 में सीरिया के बनाश शहर में पैदा हुआ था, और 2003 में इराक पर हमले के बाद उसने वहां अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें