खाड़ी के सबसे शक्तिशाली देश सऊदी अरब और उसके मित्र देशों ने अपने पुराने सहयोगी देश कतर का एक बार फिर कतर से किनारा किया है। कुवैत सिटी में मंगलवार से गल्फ कार्पोरेशन काउंसिल (जीसीसी) समिट आयोजित हो रही है, लेकिन कतर के अमीर की मौजूदगी के बावजूद सऊदी के सुल्तान सलमान समेत बड़े नेता इससे दूर रहे।
इससे 36 साल पुराने जीसीसी का भविष्य अधर में लटक गया है। कुवैत के अमीर शेख तामिम बिन हामिद अल थानी ने आयोजन का आमंत्रण कबूल लिया, लेकिन वार्ता से कुछ घंटे पहले सऊदी के सुल्तान ने अपनी जगह विदेश मंत्री को भेज दिया। खाड़ी के बाकी देशों ने भी यही किया।
पढ़ें: खाड़ी देशों का संकट 2022 फुटबॉल विश्वकप के लिए बन रहा परेशानी
ज्ञात हो कि सऊदी और उसके समर्थक देशों ने कतर पर चरमपंथ का आरोप लगाकर खाड़ी के देशों में उसे अलग-थलग कर दिया है। हालांकि कतर इससे इनकार कर रहा है।