देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में स्थित टीसीएस के बीपीओ सेंटर का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीसीएस के जिस बीपीओ में गए वहां पर 1000 महिलाएं काम करती हैं। इस बीपीओ सेंटर में 85 फीसदी महिलाएं सऊदी अरब की रहने वाली हैं।
इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने सभी से अनुरोध किया कि आप भारत आएं, आपका बहुत स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह का वातावरण आज में यह महसूस कर रहा हूं, उससे पूरी दुनिया में एक बढ़िया संदेश जा रहा होगा।
उन्होंने कहा कि आज मैं आज उन प्रोफेशनल लोगों से मिल रहा हूं जो सच में सऊदी अरब का गर्व हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर टीसीएस के बोर्ड अपना संदेश भी लिखा है।
इस मौके पर पीएम मोदी वहां मौजूद सभी महिलाओं से मिले।