फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी सही दिशा में उठाया गया कदम

Sun, 11 Feb 2018 02:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UAE में पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुबई के ओपेरा हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी एक सही दिशा में उठाया गया सही कदम है। नोटबंदी को गरीब सही दिशा में उठाया हुआ कदम मान रहा है।

विज्ञापन


अपने भाषण में उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से भारत का बड़ा गहरा नाता है। हम सिर्फ बायर और सेलर नहीं है बल्कि एक दूसरे के सहयोगी भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में 30 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। भारत से बाहर रहकर भी यहां भारत जैसा ही माहौल लगता है। 

पीएम ने कहा कि हम उस परंपरा में पले बढ़े हैं, जहां मंदिर को मानवता का माध्यम माना जाता है। यह मंदिर आधुनिक तो होगा ही लेकिन विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम अनुभव कराने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंदिर का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने बताया 'जब मैं पिछली बार यहां आया था तो मंदिर बनाने की बात शुरू हुई थी। आज पूरे भारत की तरफ से मैं यूएई के प्रिंस का दिल से धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अबू धाबी में सेतु के रूप में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।'

बता दें कि तीन खाड़ी देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। अपने संबोधन के बाद उन्होंने कजिकिस्तान के प्रधानमंत्री सापार इसाकोव से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बिजनेस लीडर से मुलाकात की।
विज्ञापन


 



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें