सऊदी अरब में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर काफी विवाद होता रहा है। कभी उनके कार चलाने को लेकर पाबंदी लगा दी जाती है तो कभी उनके हिजाब को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जाता है। लेकिन नया विवाद बुर्के वाली महिलाओं के प्ले बोर्ड खेलने को लेकर है।
सोशल मीडिया में एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई है जिसमें चार बुर्के वाली महिलाएं मक्का मस्जिद के प्रांगण में बोर्ड खेल रही हैं। फोटो रिलीज होने के कुछ ही देर के बाद फोटो वायरल हो गई जिसके बाद मामला हाथ से बाहर हो गया।
मामले को बिगड़ता देख सऊदी अथॉरिटी ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सिक्योरिटी द्वारा अलर्ट करने पर महिलाओं ने खेल तुरंत बंद कर दिया था लेकिन लोगों द्वारा इसकी काफी निंदा की जा रही है।