फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब के पार है दुनिया की सबसे महंगी सैंडल की कीमत, बनने में लगे 9 महीने

Thu, 27 Sep 2018 11:31 AM IST
एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
sandles
विज्ञापन

दुबई में दुनिया की सबसे महंगी सैंडल की पहली आंखों देखी झलक जल्द ही देखने को मिलेगी। इसकी कीमत 1.23 अरब रुपये (1.7 करोड़ डॉलर) है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह लग्जरी सैंडल हीरे और असली सोने से बनी है। सैंडल को डिजाइन करने से लेकर बनाने में नौ महीने तक का समय लगा।

विज्ञापन

 
रिपोर्ट्स की मानें तो यह सैंडल इस वक्त दुनिया की सबसे महंगी सैंडल है। इससे पहले डेबी विंघम हाई हील्स दुनिया की सबसे महंगी सैंडल थी। जिसकी कीमत 1.9 अरब रुपये थी। इस सैंडल को 'पैशन डायमंड शू' नाम दिया गया है। इसमें सैकड़ों हीरे लगे हुए हैं। इसके अलावा इसमें 15-15 कैरेट के 2 इंपोसिंग डी-फ्लॉलेस डायमंड भी लगे हुए हैं।

सैंडल की इस जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वैलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। जदा दुबई हीरे वाले कीमती लग्जरी जूते बनाने के लिए मशहूर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सैंडल को दुनिया में लांच इवेंट के मौके पर इसका 36ईयू का प्रोटोटाइप रखा जाएगा और बाद में इसे खरीदने वाले के हिसाब से इसके साइज को कस्टमाइज किया जाएगा। इस सैंडल की खास बात यह है कि दुनिया में 'पैशन डायमंड शू' का सिर्फ एक ही जोड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें