आतंकी सरगना ओसामा-बिन-लादेन का 12 वर्षीय पोता
- फोटो : The News Arab
आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दो हाई प्रोफाइल समर्थकों की मानें तो पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका द्वारा मारे गए आतंकी सरगना ओसामा-बिन-लादेन के 12 वर्षीय पोते की हत्या हो चुकी है। उसकी हत्या इस साल मई-जून में रमजान माह के दौरान हुई है। मैसेजिंग एप ‘टेलिग्राम’ पर यह सूचना बड़ी तेजी से शेयर हो रही है।
लादेन के पोते ओसामा हमजा बिन लादेन की हत्या की सूचना को लेकर
अलकायदा के ऑनलाइन समर्थकों ने बाकायदा एक पत्र को भी शेयर किया है, जिसे ओसामा के पुत्र हमजा-बिन-लादेन द्वारा लिखा बताया जा रहा है। हाई प्रोफाइल जिहादी अल-वसीक बिल्लाह ने कल रविवार को टेलिग्राम पर लादेन के पोते की मौत की खबर दी है।
ये भी पढ़ें- ओसामा बिन लादेन से जुड़ीं हजारों फाइलें जारी, देखता था ऐसी-ऐसी फिल्में
बीबीसी के मुताबिक अलकायदा के ही एक अन्य समर्थक अबु-खल्लाद अल-मुहनदीस ने भी बच्चे की हत्या की तस्दीक की है, जबकि अल-वसीक ने यह खुलासा नहीं किया है कि लादेन के पोते की हत्या कहां और कैसे हुई है।
अरब देश से प्रकाशित ‘अल अरेबिया’ समाचार एजेंसी के मुताबिक इन सूचनाओं के बाद हाई प्रोफाइल अलकायदा से जुड़े शायबत-अल-हुकमा समेत कई अन्य प्रमुख समर्थकों ने भी टेलीग्राम पर लादेन के पोते की हत्या संबंधी खबर को शेयर किया है। अबु-खल्लाद ने बच्चे की मां खैरिया साबर और बहन को लिखा एक पत्र भी जारी किया है।
दावा किया गया है कि यह पत्र लादेन के बेटे हमजा-बिन-लादेन द्वारा लिखा गया है। पत्र में उसने लिखा है कि उनका 12 साल का बेटा एक शहीद की तरह मरना चाहता था और अपने दादा लादेन की मौत से काफी दुखी था।