प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा (फलस्तीन, यूएई और ओमान) के बाद स्वदेश आ गए हैं। पालम हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि ओमान यात्रा के दौरान उन्होंने सोमवार को सुल्तान कबूस बिन सैन अल सैद, उप प्रधानमंत्री बिन मसूद अल सईद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
गौरतलब है कि रविवार (11 फरवरी) को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय समुदाय के लगभग 25,000 लोगों को संबोधित किया।