फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 'आईएस' समर्थकों को फंडिंग करने वाला कुवैत में गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वालों को फंडिंग करने के आरोप में कुवैत के अधिकारियों ने एक संदिग्ध आदमी को गिरफ्तार किया है। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूचना देने पर अब्दुल हादी अब्दुल रहमान अल एनजी नाम के इस संदिग्ध व्यक्ति को कुवैत में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अब्दुल हादी ने कथित तौर पर कल्याण से चार युवकों को पश्चिम एशिया की यात्रा करने के लिए पैसा दिया था। मई 2014 में मुंबई के पास कल्याण से चार युवक शाहीन टंकी, फहाद शेख, अमान टंडेल, और आरिफ मजीद पश्चिम एशिया में पवित्र स्थानों की यात्रा के लिए गए थे, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गए। तब से शक था कि वे आईएसआईएस में शामिल हो गए। 

कुछ समय बाद नवंबर 2014 में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी मजीद को गिरफ्तार करके मुंबई लाई। पिछले महीने कुवैत में इस्लामिक स्टेट के तीन नाकाम आतंकवादी हमले हुए इसके बाद कुवैत ने छापेमारी में कई आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें