फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स स्लेव न बनने पर 250 लड़कियों को आईएसआईएस ने मौत के घाट उतारा

Thu, 21 Apr 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
250 लड़कियों को आईएसआईएस ने मौत के घाट उतारा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी समूहों में से एक आईएसआईएस का एक और दिल दहला देने वाला कारनामा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंधक बनाई गई लड़कियों और औरतों को सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर करने वाला आईएस एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार मीडिया रिपोर्ट से यह पता चला है कि बंधक बनाई गई 250 लड़कियों ने जब सेक्स स्लेव बनने से मना कर दिया तो आईएस के लड़ाकों को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बंधक बनाई गई लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया। आईएस ने इस लड़कियों को इराक के मोसुल शहर में बंधक बनाया था।
विज्ञापन


आईएसआईएस ने इराक के मोसुल में जबरदस्ती आतंकियों से शादी करने के लिए महिलाओं के संग जबरदस्ती की ‌थी। आईएस इन शादियों को अस्‍थायी शादी बताता था। कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता मामुजीनी ने बताया कि महिलाओं ने ऐसा करने से आईएसआईएस के लोगों को मना कर दिया था।

लंदन स्थित कुर्दिश न्यूज एजेंसी अहलुलबयत को मामुजीनी ने बताया कि करीब 250 लड़कियों ने सेक्स स्लेव बनने से मना कर दिया था।  पेट्रोयॉटिक यूनियन ऑफ कुर्दिश्तान के अधिकारियों ने बताया कि आईएस ने जिन भी क्षेत्रों में कब्जा किया, वहां पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकार का उल्लघंन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें