फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए सऊदी अरब नहीं जाएंगे ईरानी नागरिक

Fri, 13 May 2016 01:28 PM IST
बीबीसी

सार

  • ईरान, सऊदी की समझौते पर बातचीत विफल हो गई 
  • अयातुल्ला खामेनई ने सऊदी से माफी मांगने को कहा
  • सऊदी अरब ने शिया धर्मगुरु को फांसी दी थी फांसी 
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
ईरान ने कहा है कि सउदी अरब से हज के दौरान ईरानी नागरिकों की व्यवस्था के संबंध में समझौते पर बातचीत विफल हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार ईरानी नागरिकों के इस साल हज में न जाने से दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट साफ नजर आती है।

एजेंसी का कहना है कि ईरान ने हाजियों के लिए इंतजाम के समझौते में नाकामी के लिए सऊदी अरब को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब ने बातचीत में उदासीनता दिखाई और उसका रवैया अनुचित और नकारात्मक था।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच हज में व्यवस्था पर बातचीत बेहद तनावपूर्ण माहौल में शुरू हुई थी। ईरान और सऊदी अरब क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी हैं और दोनों के बीच सीरिया और यमन के संकट के पहले से ही संबंध तनावपूर्ण थे।

ये कड़वाहट उस समय बढ़ गई जब पिछले साल हज के मौक पर भगदड़ मचने से सैकड़ों तीर्थयात्री मारे गए और इनमें ज्यादातर ईरानी नागरिक थे। इस घटना पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनई ने सऊदी सरकार से मांग की थी कि वह घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करे और माफी मांगें। 

उनका कहना था, 'इधर उधर आरोप लगाने के बजाय सऊदी अरब को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए मुसलमानों और पीड़ित परिवारों से माफ़ी मांगनी चाहिए।' इस घटना के कुछ ही दिनों बाद सऊदी अरब में शिया धर्मगुरु निम्र अल-निम्र को फांसी दे दी गई। 

जिसके बाद ईरान में सऊदी अरब के दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया और इसके जवाब में सऊदी अरब ने ईरान से अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें