समझौते के बाद पहली बार परीक्षण
- फोटो : getty images
दुनिया के बड़े देशों के ईरान पर से आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बाद ईरान ने पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सोमवार को इस परीक्षण की खबर सार्वजनिक की है। हालांकि खबर में बताया गया है कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण दो हफ्ते पहले किया गया था।
एजेंसी के हवाले से आई इस खबर में बताया गया है इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक की है यह मिडिल ईस्ट के बड़े हिस्से पर मार करने के लिए काफी है। ईरान के मिलिट्री कमांडर ने मिसाइल को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ईरान पर हमला होने की सूरत मे यह बचाव में मददगार साबित होगी।
ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर कहा है कि इस परीक्षण से परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं हुआ। ईरान पर से हाल ही में आर्थिक प्रतिबंधों को हटाया गया है। दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतों ने परमाणु हथियारों का परीक्षण करने के बाद ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे।
पिछले महीने चीफ ऑफ दा गार्ड्स एयर स्पेस डिवीजन जनरल अमीर अली हाजीजादेह ने कहा था 'तेज रफ्तार साजिल मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन का जल्द ही परीक्षण किया जाएगा।' लेकिन अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि परीक्षण की गई बैलिस्टिक मिसाइल 'साजिल' है या नहीं।