ईरान ने रविवार को कहा कि एक संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के बाद वह अब अमेरिकी कुश्ती टीम को यहां अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शिरकत करने की अनुमति देगा।
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ ने ट्वीट किया, ‘अदालत के आदेश में मुस्लिम प्रतिबंध को निलंबित किये जाने के बाद अब अमेरिकी पहलवानों को वीजा दिया जाएगा।’ ईरान ने ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध के जवाब में अमेरिकी नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी।
इस वजह से अमेरिकी कुश्ती टीम को यहां 16-17 फरवरी को होने वाले प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। इस बीच तेहरान की एक प्रतिष्ठित शरीफ विश्वविद्यालय से 72 शिक्षाविदों के एक समूह ने सरकार को एक हस्ताक्षर पत्र सौंपकर अमेरिकी नागरिकों को वीजा आगमन देने की पेशकश की है।