सोमालिया में आतंकवादी संगठन अलकायदा के सहयोगी अल-शबाब ने एक नई वीडियो जारी कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बेवकूफ अरबपति बताया है। अल-शबाब ने कहा कि ट्रंप एक बददिमाग अरबपति हैं क्योंकि उनका प्रशासन कट्टरपंथी समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को बढ़ाया है।
साइट इंटेलिजेंस ग्रुप का कहना है कि वीडियो सोमवार को जारी किया गया, जिसमें ट्रंप की आलोचना की गई है। साथ ही अगले महीने पड़ोसी केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भी टिप्पणी की है। अल-शबाब ने दावा किया कि केन्या में घातक हमलों की संख्या में इजाफा हुआ है क्योंकि वहां राष्ट्रपति चुनाव होने हैं
और केन्याई राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने उग्रवादियों के खिलाफ एक नई आक्रामक लड़ाई को घोषित किया है। ट्रंप ने अल-शबाब के खिलाफ सैन्य अभियान बढ़ाने की मंजूरी दी है, जिसमें हवाईहमले में बढ़ोत्तरी करना है और दक्षिण सोमालिया के कुछ क्षेत्रों में शत्रुता की कार्रवाई पर विचार करना है।
नए वीडियो में यह भी कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने सबसे बेवकूफ राष्ट्रपति को चुना है। सनद रहे कि अल-शबाब अफ्रीका में इस्लामिक कट्टरपंथियों का समूह है।