फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में आतंकी हमला, चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत

Fri, 04 Mar 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यमन में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ - फोटो : Reuters
विज्ञापन
यमन में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। छह बंदूकधारियों ने शुक्रवार को एक वृद्धाश्रम में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें चार भारतीय ईसाई नर्सों समेत 16 लोग मारे गए हैं। नर्सों के मारे जाने के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय विस्तृत जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्र्रवक्ता ने बताया है कि हम इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यमन में इस तरह का यह पहला हमला है। माना जा रहा है कि यह हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने किया है, जो अक्सर ऐसे हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है।

यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दो बंदूकधारियों ने अदन में दक्षिणी शहर शेख ओथमैन स्थित वृद्धाश्रम को घेर लिया, जबकि चार बंदूकधारी अंदर घुस गए। उन्होंने गार्ड की हत्या कर दी और वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में चार भारतीय नर्सों समेत 16 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद घटनास्थल पर वृद्धों से मिलने के लिए उनके परिजन पहुंचे। एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर कट्टरपंथी थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी ने राजधानी सना में विद्रोहियों के साथ छिड़े संग्राम के बीच अदन को अस्थायी राजधानी घोषित किया था। सरकार के प्रयासों के बावजूद अल कायदा और आईएस ने अदन में हमले तेज कर दिए हैं। सऊदी नीत गठबंधन में सरकार के समर्थक हूथी और और उनके सहयोगियों से लड़ाई लड़ रहे हैं।

सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बीते सोमवार को अदन के इसी इलाके में आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक कार से सेना पर हमला किया था। इसमें चार सैनिक मारे गए थे जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। अदन के इस वृद्धाश्रम को कोलकाता की एक मिशनरी ‘मिशनरी ऑफ चैरिटी’ चलाती है। इसमें करीब 80 लोग रहते हैं। इसकी शुरुआत मदर टेरेसा ने की थी। इस पर 1998 में भी हमला हुआ था। इसके अलावा, यमन में गृहयुद्ध और हिंसा के चलते राजधानी सना स्थित भारतीय दूतावास को बीते साल ही बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


एक-एक कमरे में घुसकर की गोलीबारी
बंदूकधारियों ने वृद्धाश्रम के एक-एक कमरे में घुसकर गोलीबारी की और जो भी सामने मिला उसके सिर में गोली मार दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें