फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट के सिनाई प्रमुख की 'मौत'

Fri, 05 Aug 2016 06:37 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
मिस्र की सेना ने कहा है कि उन्होंने कथित इस्लामिक स्टेट की सिनाई ईकाई के प्रमुख और कई अन्य चरमपंथियों को मार दिया है। सेना का कहना है कि सिनाई प्रोविंस या अंसार बेत अल-मकदिस गुट पर हुए हवाई हमलों में अबु दुआ अल-अंसारी को मार दिया गया है।
विज्ञापन


ये सटीक हमले इस जिहादी गुट का गढ़ माने जाने वाले शहर अल-अरिश के नजदीक किए गए थे। माना जाता है कि ये मिस्र का सबसे सक्रिय चरमपंथी गुट है और सिनाई और काहिरा में जानलेवा हमलों के लिए जिम्मेदार है।

मिस्र की सेना के अनुसार 'इन हमलों में 45 अन्य चरमपंथियों की भी मौत हो गई है और दर्जनों घायल हुए हैं। हथियार और गोलाबारूद के कई भंडारों को भी नुकसान पहुंचा है।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिनाई में अंसार बेत अल-मकदिस गुट के सदस्यों की शव यात्रा, साल 2013 - फोटो : BBC
ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने फेसबुक पन्ने पर लिखा कि अल-अंसारी को 'सटीक जानकारी' के आधार पर किए गए ऑपरेशन में मारा गया। यह ऑपरेशन कब किया गया था इस बारे में इस पोस्ट में कोई जानकारी नहीं है।

अंसार बेत अल-मकदिस जिहादी समूह सिनाई इलाके में साल 2011 से सक्रिय है और उसने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। येरुसलम का समर्थन करने वाले इस समूह ने नवंबर 2014 में इस्लामिक स्टेट के साथ निष्ठा की कसम ली थी और अपना नाम बदल कर सिनाई प्रोविंस कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें