फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्फ देशों में जाने वाले भारतीयों की संख्या घटी, आर्थिक मंदी की वजह से बिगड़े हालात

Mon, 24 Jul 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्फ देशों की धीमी अर्थव्यवस्था के कारण पिछले दो सालों मे काम करने के लिए खाड़ी में आने वाले भारतीयों की संख्या में कमी आयी है। यह गिरावट 2014 से 2016 के बीच महसूस की गई। गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल वाले देशों में भारतीय श्रमिकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई। और ऐसा तेल के मूल्यों में भारी कमी के कारण हुआ है। 
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2014 में GCC आने वाले भारतीयों की संख्या  7,75,845 थी जबकि 2016 में यह संख्या केवल 5,07,296 रह गई। हालांकि इस्लामिक स्टेट ISIS की वजह से भी ये गिरावट दर्ज की गई। 

सऊदी अरब में आने वाले भारतीयों की संख्या 2014 में 3,29,882 थी जोकि भारी गिरावट के साथ 2016 में 1, 65,356 रह गई। लगभग 50% की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का कारण सऊदी की अर्थव्यवस्था का धीमा होना भी है जोकि तेल के मूल्यों में कमी के कारण आई है। लेकिन पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब सऊदीईशन पॉलिसी के तहत विदेशियों के बजाय अधिक सऊदी नागरिकों को रोजगार देने का लक्ष्य बना रही है।
विज्ञापन


सऊदी सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय नागरिकों को रोजगार दें और विदेशी श्रमिकों पर निर्भरता को कम कर सकें। इसके अलावा सरकार ने तेल की कीमतों में कमी के कारण नये करों का प्रावधान भी किया है। 

इस वर्ष से, सऊदी अरब ने राज्य में रहने वाले गैर-अरब नागरिकों पर निर्भर कर लगाया है। कर की दर लगभग 1700 रूपये(100SR) प्रतिमाह है। जोकि 2018 में 200SR, 2019 में 300SR और 2020 में 400SR होगा।  सऊदी सरकार ने बताया कि लगभग 3 मिलियन भारतीय वहां काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें