फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में महिलाओं के लिए पहली बार शुक्रवार को खुलेंगे स्टेडियम के दरवाजे

Tue, 09 Jan 2018 06:24 AM IST
एजेंसी, रियाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सऊदी अरब के स्पोर्ट स्टेडियमों के दरवाजे महिलाओं के लिए शुक्रवार से खुलने वाले हैं। सऊदी के सूचना मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, 12 जनवरी को अल-अहली और अल-बैटिन टीम के बीच होने जा रहे फुटबॉल मैच को देखने के लिए महिलाओं को इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन


बयान में यह भी कहा गया है कि 18 जनवरी को होने वाले दूसरे मैच के लिए भी महिलाएं मैच की टिकट खरीद सकेंगी। ऐसा पहली बार है कि सऊदी अरब महिलाओं को स्टेडियम में खेल प्रतिस्पर्धाएं देखने की इजाजत देने जा रहा है।

पढ़ें- सऊदी अरब ने भारत के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, समुद्री मार्ग से हज यात्रा की बाधा खत्म
विज्ञापन

 
सऊदी अरब सरकार ने पिछले साल यह घोषणा कर दी थी कि अगले साल यानी 2018 से महिलाएं खेल प्रतिस्पर्धाएं देख सकेंगी। घोषणा में कहा गया था कि सऊदी अरब के तीन बड़े शहरों रियाद, जेद्दा और दम्माम में लोग परिवार के साथ स्टेडियम में दाखिल हो सकेंगे। सऊदी महिलाओं को और ज्यादा आजादी दिए जाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।
विज्ञापन


सऊदी अरब में महिलाओं के तौर तरीकों के लेकर कड़े नियम कायदे हैं। लेकिन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी समाज के आधुनिकीकरण और अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की मुहिम में लगे हुए हैं। हाल ही में इस रूढ़िवादी देश में महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार भी दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें