शनिवार को सीरिया के तटीय शहर लताकिया में एक कार में बम धमाका हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। लेबनीज हेजबुल्लाह ग्रुप अल मनार टेलीविजन स्टेशन और मॉनीटर ने कहा कि टेलीविजन स्टेशन अचानक से चमका और एक कार में बम धमाका हो गया।
पढ़ें: सीरिया के राजदूत बोले- लापता 39 भारतीयों के बारे में हमें कुछ नहीं पता!
यूके आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी शहर में एक विस्फोट की खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक कार में विस्फोट हो गया है जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें हैं, कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है।