फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में दो धमाके, 50 की मौत और 170 घायल

Wed, 27 Jul 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्किश बॉर्डर के नजदीक कमिशली के नॉर्थईस्टर्न सिरियन सिटी मे दो बम धमाके में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, करीब 170 लोग जख्मी हैं। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लीवेंट (आईएसआईएल, आईएसआईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।  
विज्ञापन


सीरियन टीवी के मुताबिक, बुधवार को विस्फोटकों से भरा एक ट्रक तुर्किश बॉर्डर के नजदीक कमिशली शहर में फटा। इसके एक मिनट बाद उसी क्षेत्र में विस्फोटकों से भरे मोटरसाइकिल में धमाका हुआ। 

ब्रिटेन में सीरिया के लोगों के अधिकार के लिए काम करने वाले एक पर्यवेक्षक ने कहा कि धमाका क्षेत्रिय कुर्दिश पुलिस के सेंटर और सरकारी भवन को टार्गेट करते हुए किया गया है। आईएसआईएल इससे पहले भी सीरिया के कुर्दिश इलाके में कई धमाके कर चुका है।
विज्ञापन


अल जजीरा के रिपोर्टर ने कहा कि सीरियाई बॉर्डर के नजदीक यह एक बड़ा धमाका था। मरने वाली की संख्या आगे बढ़ सकती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सीरिया
अमेरिका और रूस के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद स्टेफान दी मिस्टुरा ने कहा, सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत भेजे गए हैं। वाशिंगटन और माास्को सीजफायर को दोबारा परिभाषित करने के लिए बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि तीसरे राउंड की इंट्रा-सिरियन शांति वार्ता अगस्त में होगी। 

सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने अनुमान लगाया कि पिछले पांच साल में खून खराबे में  दो लाख 80 हजार लोग की मौत हो चुकी है। सीजफायर के लिए किए गए प्रयास समय के साथ-साथ भहराते गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें