फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में बीबीसी फारसी के कर्मचारियों की संपत्ति फ्रीज, प्रसारण पर भी लगा बैन

Wed, 16 Aug 2017 04:53 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
बीबीसी को अदालती आदेश की सूचना नहीं दी गई - फोटो : बीबीसी
विज्ञापन
बीबीसी ने ईरान प्रशासन से अपने उस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया है जिसके तहत ईरान में काम कर रहे बीबीसी के कर्मचारियों की संपत्ति लगभग फ्रीज कर दी गई है।
विज्ञापन

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की निदेशक फ्रांसेस्का अन्सवर्थ ने कहा है कि वो बीबीसी फारसी सेवा के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों और कुछ सहयोगियों पर 'इस हमले' की स्पष्ट तौर पर निंदा करती हैं।

उन्होंने कहा कि यह आदेश बीबीसी के कर्मचारियों को प्रॉपर्टी, कारें या अन्य सामान खरीदने-बेचने से रोकता है। टीवी, रेडियो और ऑनलाइन पर प्रसारित बीबीसी फारसी सेवा
विज्ञापन

का प्रसारण ईरान में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

हाल के वर्षों में बीबीसी के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य नियमित रूप से ईरानी अधिकारियों के उत्पीड़न और धमकी का शिकार होते रहे हैं।

बीबीसी को नहीं भेजा गया आदेश

बीबीसी फारसी सेवा के पास उस आदेश की प्रति है जिसमें 152 कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों और सहयोगियों के नाम है जिनकी अचल संपत्ति ईरान की न्यायपालिका के द्वारा फ्रीज की गई है। हालांकि बीबीसी को अदालत के इस आदेश की सूचना नहीं दी गई थी।

इसके बारे में तब जानकारी मिली जब बीबीसी फारसी सेवा के एक कर्मचारी के रिश्तेदार ने उनकी ओर से एक संपत्ति को बेचने की कोशिश की। ईरान की न्यायापालिका ने अदालत के इस आदेश पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन

ईरान में बीबीसी के 1.3 करोड़ दर्शक

लंदन स्थित बीबीसी का दफ्तर - फोटो : बीबीसी
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की निदेशक फ्रांसेस्का अन्सवर्थ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, 'हम बीबीसी कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों और कुछ सहयोगियों पर इस लक्षित हमले की कड़ी निंदा करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह डरावना है कि बीबीसी के साथ जुड़ने की वजह से किसी को कानूनी या वित्तीय परिणाम भुगतने पड़ेंगे।' अन्सवर्थ ने कहा, 'हमने ईरानी प्रशासन से तत्काल इस आदेश को वापस लेने का आग्रह किया है और कहा है कि बीबीसी कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को अन्य नागरिकों की तरह ही वित्तीय अधिकार हों।'

ईरान में बीबीसी के 1.3 करोड़ दर्शक

बीबीसी फारसी सेवा के प्रबंधन ने इस अदालती आदेश को निष्पक्ष पत्रकारों को दबाने का एक और प्रयास करार दिया है। बीबीसी फारसी सेवा के प्रमुख अमीर अजीम ने कहा कि फारसी सेवा के लिए कार्यरत पत्रकार दुनिया भर में फारसी बोलने वालों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें लाना जारी रखेंगे। ईरान में प्रतिबंध के बावजूद, ताजा आंकड़ों के अनुसार बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के ईरान में 1.3 करोड़ दर्शक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें