फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईराकी सेना ने 74 आईएस आतंकियों को उतारा मौत के घाट 

Tue, 25 Oct 2016 05:21 AM IST
एजेंसी/ किरकुक
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
ईराकी सुरक्षा बलों ने सोमवार को यहां तीन दिन से चल रहे संघर्ष का अंत करते हुए 74 जिहादियों को मौत के घाट उतार दिया। किरकुक प्रांत के गवर्नर नजमेद्दीन करीम ने बताया कि ईराकी सेना ने किरकुक शहर में आईएस के आतंकियों द्वारा किए गए हमले को नेस्तानाबूत कर दिया जिसके बाद अब स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से किरकुक में चल रहे आईएस आतंकियों के हमले को खतम करते हुए ईराकी सेना ने एक शीर्ष आतंकी समेत 74 आतंकियों को मार गिराया जबकि कई आतंकियों को हिरासत में ले लिया गया। गवर्नर ने बताया कि पिछले शुक्रवार मोसुल में सेना की कार्रवाई के जवाब में आईएस के करीब 100 लड़ाकों ने किरकुक में हमला बोल दिया था। 

ईराकी सेना के साथ मुठभेड़ के दौरान शनिवार को कई लड़ाके  भाग निकले। तीन दिन चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 46 जवानों की भी मौत हो गई।  जिसके बाद से कुर्द सुरक्षा बल नियंत्रित इस शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें