फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन भी यमन में आर्मी बेस पर हमला, 26 की मौत

Wed, 06 Jul 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ईद के दिन भी यमन में आर्मी बेस पर हमला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
यमन में सेना के बेस पर हुए एक आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सेना की आपसी मुठभेड़ में 26 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित सेना के बेस सेंटर पर हुआ। यह सेना का बेस यमन के दक्षिणी शहर अदन में स्थित है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो कारों में बम धमाके करके बेस पर अफरा-तफरी का माहौल मचा दिया। इसके बाद हथियार बंद आतंकियों ने एयरबेस पर हमला कर पास स्थित इमारतों पर कब्जा कर लिया। बाद में सेना के साथ चली चार घंटे की मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में यमन सेना के छह जवान और 20 आतंकी मारे गए हैं।

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली है। पर इससे पहले 27 जून को यमन के दक्षिणी भाग मुकल्ला में हुए आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआईएस ने इन दिनों सऊदी अरबिया, तुर्की, बांग्लादेश और इराक में बम विस्फोट कर सैकड़ो लोगों को मार डाला है। 

इस साल रमजान माह के अंतिम दिनों के दौरान आतंकी हमलों में काफी तेजी आई है। वहीं बुधवार को यमन में ईद का त्यौहार भी मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें