फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में फिर IS ठिकाने पर हवाई हमला, 23 नागरिकों के मारे जाने की खबर

Wed, 02 May 2018 05:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में हवाई हमले जारी हैं। रविवार रात को उत्तरी सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों के बाद अभी पूर्वोत्तर में हवाई हमले की खबर है। इस हमले में 23 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले हुए हमले में दर्जनों सरकार समर्थक लड़ाकों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। 

विज्ञापन

 


सीरियाई सेना के मुताबिक हमा और अलेप्पो प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। तत्काल हुए इस हमले में अभी कोई ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। वहीं इससे पहले रविवार सेना ने हमले में मारे गए या घायल हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ब्रिटेन स्थित एक निगरानी समूह का कहना है कि इन हमलों में 26 सरकार समर्थक लड़ाके मारे गए हैं जिनमें अधिकतर ईरानी हैं।

हाल में हुए इन दोनों हमलों में स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन है। पश्चिमी देश और इजरायल सीरिया के भीतर हमले करते रहे हैं। इसी महीने अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में तीन ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन देशों का कहना है कि ये ठिकाने सीरियाई सरकार के रासायनिक हथियार कार्यक्रम से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें