फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: टीवी चैनल के दफ्तर पर आतंकी हमला, हुआ 'रॉकेटों' का इस्तेमाल, 20 जख्मी

Tue, 07 Nov 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अफगानिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल पर आतंकी हमले की खबर है। दो आतंकियों द्वारा अंजाम दिए गए इस हमले में 20 कर्मचारी जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हमला शमशाद टीवी पर हुआ है, जैसे ही हमला हुआ चैनल ऑफ एयर हो गया। माना जा रहा है कि यह हमला तालिबान द्वारा किया गया है लेकिन इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान: आतंकियों से सेना ने लिया बदला, जवाबी कार्रवाई में 8 मारे

मौके पर मौजूद रिपोर्टर ने बताया कि उसने देखा था कि आतंकी गोलियां चलाते और ग्रेनेड फेंकते हुए बिल्डिंग में घुस गए थे। रॉकेटों के इस्तेमाल की बात भी कही जा रही है। चैनल के कर्मचारी अभी दफ्तर में ही हैं और दूसरे आतंकी को मार गिराने की कोशिश जारी है।

अफगानिस्तान में पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों पर होने वाले हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल अफगानिस्तान के सबसे बड़े प्राइवेट टीवी चैनल टोलो के सात लोगों को मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें