फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: मस्जिद के पास ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत और कई घायल

Mon, 09 Apr 2018 09:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में सोमवार को हुए बम ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हेरात प्रांत  के गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि 'शिनदांद जिले में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 

इससे पहले मार्च में राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद के पास आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 52 लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग पारसी नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। आतंकी समूह आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें