फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यरुशलम में पवित्र स्थल के पास पुलिस के साथ झड़प, कई फलस्तीनी घायल

विज्ञापन
यरुशलम - फोटो : BBC
विज्ञापन
पूर्वी यरुशलम में एक पवित्र स्थल के नजदीक मुसलमानों की नमाज के बाद इसराइली पुलिस के साथ झड़पों में कई फलस्तीनी घायल हो गए हैं। खबर है कि इन झड़पों में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


पूर्वी यरुशलम स्थित ये पवित्र स्थल मुसलमानों में हरम अल शरीफ और यहूदियों में टेम्पल ऑफ माउंट के नाम से जाना जाता है। बीते शुक्रवार अरब इसराइली बंदूकधारियों ने यहां दो इसराइली पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद पवित्र स्थल के नजदीक तनाव काफी बढ़ चुका है। पवित्र स्थल में दाखिल होने के रास्ते पर इसराइली अधिकारियों ने मेटल डिटेक्टर और कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

मुसलमानों ने इसका बहिष्कार किया है और उन्होंने परिसर के बाहर ही नमाज अदा की है। फलस्तीनी प्रधानमंत्री रमी हमदल्लाह का कहना है कि नए सुरक्षा उपाय खतरनाक हैं और इससे पूजापाठ करने की आजादी पर प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें