सीरिया में तुर्की के गोलाबारी और हवाई हमले से कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई। यह तुर्की द्वारा उत्तरी सीरिया में लगातार पांचवें दिन आईएस जिहादियों और कुर्दिश मिलिशिया के खिलाफ जारी अभियान के कारण हुआ है।
तुर्की की अनाडोलु न्यूज एजेंसी ने बताया कि सीरिया में तुर्की सेना द्वारा चलाए जा रहे अभूतपूर्व ऑपरेशन में 40 कुर्दिश आतंकियों को मार गिराया गया। बुधवार को सीरिया में आईएस और कुर्दिश मिलिशिया के खिलाफ बमबारी के बाद अंकारा पहली बार सैनिक छावनी में तब्दील हो गया।
तुर्किश मीडिया के अनुसार, इस हवाई हमले के दौरान कुर्दिश आतंकियों द्वारा दागे गए रॉकेट से एक तुर्की सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तुर्की में हुए एक हमले के बाद यह सब शुरू हुआ जिसका जिम्मेदार कुर्दिश मिलिशिया को ठहराया गया था।