फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में मिली कंकालों से भरी 2400 साल पुरानी कब्र

Wed, 11 Jan 2017 04:33 AM IST
एजेंसी/ बोस्टन
विज्ञापन
- फोटो : Michael Danti
विज्ञापन
इराक में कान की बाली और चीनी मिट्टी के जहाजों सहित अन्य कलाकृतियों के साथ कंकालों से भरी एक 2,400 साल पुरानी कब्र मिली है। कब्र में मिली कलाकृतियों के अलावा शोधकर्ताओं को एक-दूसरे की ओर सिर किए हुए दो सांपों की तस्वीर वाला एक ब्रेसलेट भी मिला। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह कब्र 550 ईसा पूर्व से 300 ईसा पूर्व के मध्य पर्सियाई साम्राज्य के दौरान बनाई गई थी। 
विज्ञापन


इस साम्राज्य का निर्माण मध्य पूर्व में विजय अभियान पर निकले सिकंदर ने इसे जीत कर किया था। वहां मिले कंकाल इतने उलझे हुए हैं कि यह पता लगाने में मुश्किल हो रही है कि कितने लोग कब्र में दफनाए गए थे। 

कब्र की अव्यवस्था दर्शाती है कि प्राचीन समय में कोई कब्र में घुसा था और उसे लूट लिया। अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता मिशेल दांती के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने एक जोड़ी तांबे की बाली और 48 मिट्टी के टूटे बर्तन मिले जिनमें से पांच सही-सलामत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें