फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के निजी विमान हादसे में तुर्की के कारोबारी की बेटी समेत 11 की मौत

Mon, 12 Mar 2018 07:14 PM IST
एजेंसी, तेहरान
विज्ञापन
Turkish plane crash
विज्ञापन

 ईरान में तुर्की का एक निजी विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे के दौरान प्लेन में मौजूद सभी 11 यात्रियों की मौत हो गई। तुर्की और ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह विमान यूएई के शाहजाह शहर से इस्तांबुल को जा रहा था, लेकिन भारी बारिश और पहाड़ी इलाका होने के कारण विमान ईरान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन


तुर्की के मीडिया ने बताया है कि इस विमान में सात दोस्तों और तीन क्रू सदस्यों के साथ तुर्की के बड़े कारोबारी की बेटी मिना बसारन की भी मौत हो गई। कारोबारी बसारन की बेटी मिना अपने दोस्तों के साथ यूएई में अपनी शादी के समारोह के लिए कुछ दिन बिताकर लौट रहे थे। दो पायलट समेत तीनों क्रू सदस्य महिलाएं ही थीं।


वहीं अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक और हादसा हुआ है। यहां ईस्ट नदी के पास एक हैलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि यह हैलीकाप्टर एक निजी चार्टर था जिसे फोटो शूट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 
विज्ञापन


संघीय नागरिक प्रशासन ने बताया कि यूरोकोप्टर एएस350 रूजवेल्ट द्वीप के पास शाम करीब सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पानी में डूब गया। यह अचानक मेयर के आवास ग्रेसी मेंसन के पास ईस्ट नदी में डूब गया। हैलीकाप्टर में मौजूद पांचों लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। फायर कमिश्नर ने इसे एक बड़ी दुर्घटना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें