फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस व्यक्ति ने अपने ऊपर बिठाई छह लाख से अधिक मधुमक्खियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Mon, 26 Oct 2020 07:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाले चीन के रुआन लियांगमिंग - फोटो : facebook
विज्ञापन

दुनिया भर में लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए अजीबो-गरीब चीजें करते रहते हैं। वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अक्सर लोगों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के ऐसे वीडियो साझा करता है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है,जिसे देखकर रूह कांप जाए। इस वीडियो में एक शख्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने शरीर पर लाखों की संख्या में मधुमक्खियां को बिठा लिया है। यह डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''रिकॉर्ड-ब्रेकिंग के लिए रियल बज क्रिएट करते हुए चीन के रुआन लियांगमिंग को मधुमक्खियों से प्यार है।'' लियांगमिंग ने वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा मधुमक्खियों को अपनी बॉडी पर रखने के लिए सफलतापूर्वक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।वहीं इस बार इस व्यक्ति ने 6,37,000 से अधिक मधुमक्खियों को अपने शरीर बैठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर डरावने वीडियो चर्चा का विषय 
सोशल मीडिया पर इस डरावने वीडियो की जमकर चर्चा हो  रही है। लोग इसे शेयर करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो वीडियो देखकर यहां तक पूछ डाला कि क्या यह व्यक्ति जिंदा है? वहीं एक अन्य यूजर ने इसे देखकर लिखा, “मैं मरने वाला हूं,”। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, कमाल है। वहीं कुछ लोगों ने ऐसा खतरनाक काम करने के लिए रुआन की आलोचना भी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें