ग्रेटा थनबर्ग (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
जलवायु परिवर्तन की हैं आइकन
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दुनियाभर के लोगों के लिए ग्रेटा एक आइकन बन गई हैं। वह जलवायु परिवर्तन पर बड़े-बड़े भाषण देती हैं। नवंबर 2018 में उनके अभियान में 24 देशों के लगभग 17 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। मार्च 2019 तक उनके अभियान से 135 देशों के 20 लाख बच्चे जुड़ चुके थे। वहीं इस साल अगस्त में यह संख्या बढ़कर 36 लाख हो गई।
11 साल की उम्र में समझने लगीं थी जलवायु परिवर्तन का संकट
ग्रेटा थनबर्ग का जन्म तीन जनवरी 2003 को हुआ है। उनकी मां मलेना इर्नमैन ओपेरा सिंगर और पिता स्वांते थनबर्ग अभिनेता हैं। ग्रेटा ने आठ साल की उम्र में पहली बार जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना था। 11 साल की उम्र की तक उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संकट को समझना शुरू कर दिया था। वह अपनी बात को बेबाक और तथ्य आधारित तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं।
ग्रेटा थनबर्ग (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
ट्रंप ने की तारीफ
आंखों में आंसू लिए और गुस्से में नजर आईं ग्रेटा ने कहा सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा, 'आपने हमारे सपने, बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना। मैं भाग्यशाली हूं, लेकिन लोग झेल रहे हैं, मर रहे हैं। पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है। आपने हमें असफल कर दिया। युवा समझते हैं कि आपने हमें छला है। हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं और अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे।'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेटा के भाषण वाले वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'वह एक खुशहाल युवा लड़की है जो एक उज्ज्वल और अद्भुत भविष्य की आशा करती है। उसे देखकर अच्छा लगा।