ग्रीस के एजियन द्वीप चियोस में बड़ा नाव हादसा हो गया। जहां अप्रवासियों की स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिए गए हैं। दूसरी ओर बचाव अभियान अभी भी जारी है।
ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे।
ये भी पढ़ें:- India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
यूरोपीय संघ में प्रवेश का ग्रीस मुख्य रास्ता
बता दें कि ग्रीस यूरोपीय संघ में प्रवेश का मुख्य रास्ता है, खासकर उन लोगों के लिए जो युद्ध और गरीबी से भागकर आते हैं। इस रास्ते पर सुरक्षा की कमी और तेज समुद्र के कारण कई बार हादसे होते रहते हैं।