फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tsunami Alert: ग्रीस में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट, लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने की सलाह

Mon, 21 Nov 2022 10:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस

सार

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे आया। इस दौरान भूकंप के झटके मिस्र में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस (यूनान) में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के क्रेते में सोमवार सुबह आए भूकंप की ताव्रता 5.5 मापी गई। इससे सुनामी की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच निगरानी एजेंसियों को तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे समुद्र के किनारे से ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाए।

विज्ञापन


यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे आया। इस दौरान भूकंप के झटके मिस्र में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई में था।

बताया जा रहा है कि भूकंप को उत्तरी अफ्रीका तक महसूस किया गया। प्रभावित इलाकों में किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थानीय रिपोर्टों की मानें तो भूकंप के बाद घबराए लोग घरों और इमारतों से बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें