फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस: एक्रोपोलिस के गेट पर अमेरिकी पर्यटकों पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

सार

ग्रीस की राजधानी एथेंस में प्राचीन एक्रोपोलिस संग्रहालय के प्रवेश द्वार के पास एक व्यक्ति ने दो ग्रीक-अमेरिकी पर्यटकों पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को मामूली और पुरुष को गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस के सबसे बड़े पर्यटक आकर्षण एथेंस में प्राचीन एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने दो पर्यटकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

पुलिस ने क्या बताया? 

विज्ञापन

एक्रोपोलिस पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक्रोपोलिस संग्रहालय के प्रवेश द्वार के पास हमलावर ने एक पुरुष और एक महिला पर चाकू से हमला किया।  दोनों ग्रीक-अमेरिकी नागरिक थे। पुलिस ने बताया कि महिला के पैर में मामूली चोटें आईं। वहीं, पुरुष को हाथ में गंभीर चोटें आईं।

हमलावर को हिरासत में लिया गया
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, दोनों पीड़ितों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर की पहचान तुरंत साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वह मानसिक समस्याओं से ग्रस्त प्रतीत हो रहा था।

ग्रीस में इस तरह के हमले दुर्लभ हैं। एथेंस में स्थित एक्रोपोलिस पहाड़ी पर लगभग 2,500 वर्ष पुराना पार्थेनन मंदिर और अन्य स्मारक स्थित हैं, और यह लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। पिछले वर्ष, लगभग 46 लाख लोगों ने इस स्थल का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें